बंद करे

श्रम

राज्य के श्रम विभाग का मुख्य दायित्व विभिन्न अधिनियमों के माध्यम से श्रमिकों के शारीरिक एवं सामाजिक हितों का संरक्षण करना है | इसके आधार पर प्रदेश को एक सक्षम श्रम शक्ति प्राप्त होती है जो कि औद्योगिक विकास में अपना प्रभावी योगदान देती है | विभाग श्रमायुक्त संगठन के माध्यम से विभिन्न अधिनियमों का प्रवर्तन कर श्रमिकों की सेवाशर्तों का विनियम करता है जिससे श्रमिकों के वेतन एवं कार्यदशाएं समुचित रहती हैं तथा औद्योगिक विवाद का निराकरण कर औद्योगिक शांति स्थापित करता है | इसके साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है जिससे श्रमिक आकस्मिक दुर्घटनाओं के शिकार न हो, एवं उन्हें समुचित कार्यदशा कार्य करने के लिए उपलब्ध हो सके |

विभागीय योजनाएं :

  • मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल

    मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियम) नियम 2002 के नियम 251 के साथ पठित भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियम) अधिनियम 1996 के अंतर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार के कल्याण के लिए एक मंडल का गठन राज्य शासन की अधिसूचना दिनांक 9 अप्रैल 2003 द्वारा किया गया है | देश एवं प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं और इन असंगठित श्रमिकों में बड़ा वर्ग निर्माण कर्मकारों (कामगारों) का है | माह जनवरी 2020 तक जिले में कुल 7,533 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन उक्त योजना में श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से किया जा चूका है |

  • मध्यप्रदेश असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल (नया सवेरा योजना) 2018

    असंगठित क्षेत्र में नियोजित श्रमिक अपनी सामाजिक सुरक्षा एवं उत्थान के लिए आवाज़ नहीं उठा पाते थे | मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए असंगठित क्षेत्र में नियोजित श्रमिकों के कल्याण और उनके उत्थान की अनूठी योजना बनाई है | इस योजना का लाभ देने के लिए श्रमिकों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन किया गया है | माह जनवरी 2020 तक जिले में कुल 1,46,267 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन उक्त योजना में श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से किया जा चूका है |

विभाग के प्रमुख संपर्क:

क्र. नाम पदनाम मोबाइल न. ईमेल
1 श्री के. बी. मिश्रा सहा. श्रम पदाधिकारी 9511218627 loagarmalwa@mp.gov.in

कार्यालय का पता:

कार्यालय श्रम पदाधिकारी
पुरानी कृषि उपज मंडी के सामने
तहसील रोड, जिला आगर-मालवा (म.प्र.)
दूरभाष : 07362-258808 (कार्यालय)
ईमेल    : loagarmalwa@mp.gov.in
               loagarmalwa@gmail.com